महासमुंद : खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 10 अ... - CG Sandesh

महासमुंद : खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 10 अक्टूबर को आवास मेला में शामिल होंगे

महासमुंद : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल का कल 10 अक्टूबर को महासमुंद आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री बघेल 11ः45 बजे रायपुर निवास से पटेवा महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। 

वे दोपहर 12ः45 बजे पटेवा पहुंचेंगे एवं स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय “आवास मेला“ कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल दोपहर 2 बजे पटेवा महासमुंद से रायपुर के लिए रवाना होंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें