बसना : अपेरा कार्यक्रम देखने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट - CG Sandesh

बसना : अपेरा कार्यक्रम देखने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पथरला में अपेरा कार्यक्रम देखने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम पथरला निवासी ममता भोई ने पुलिस को बताया कि 8 अक्टूबर को वह अपने पति अशोक कुमार भोई के साथ गांव के हाई स्कूल के पास अपेरा कार्यक्रम देखने गई थी.

रात करीबन 11 बजे गांव के अरूण प्रधान पिता छोटेलाल प्रधान, मनोज प्रधान पिता हिरण प्रधान, देवकांत प्रधान पिता अरूण प्रधान एवं सुर्यकांत प्रधान पिता अनिल प्रधान निवासी पथरला एक राय होकर जबरन अश्लिल गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये, जिससे अशोक के बाएँ हाथ, माथा व सिने में चोंट लगी है. मारपीट करने से मना करने व बीच बचाव करने पर ममता को भी हाथ मुक्का से मारपीट किये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अरूण प्रधान, मनोज प्रधान, देवकांत प्रधान एवं सुर्यकांत प्रधान के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें