बसना : पठियापाली विद्यालय में दशहरा अवकाश में प्रतिदिन न्योत... - CG Sandesh

बसना : पठियापाली विद्यालय में दशहरा अवकाश में प्रतिदिन न्योता भोज का किया गया आयोजन

बसना विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला पठियापाली ,संकुल केंद्र बड़ेटेमरी में दशहरा अवकाश में नवोदय कोचिंग क्लास चल रही है। जिसमे प्रतिदिन पालकों द्वारा न्योता भोज दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में कल सुरेश प्रधान ग्राम जलकोट द्वारा चाउमिन और मंचूरियन नेवता भोज में दिया गया।सभी बच्चों ने नेवता भोज का आनंद लिया।पालकों द्वारा प्रतिदिन इस प्रकार के सहयोग शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

पूरे क्षेत्र में पालकों की प्रशंसा हो रही है। दशहरा अवकाश में भी लगातार नवोदय कोचिंग क्लास चलने के कारण नोडल प्राचार्य बड़ेटेमरी शरद कुमार प्रधान और संकुल संकुल समन्वयक बड़ेटेमरी वारिश कुमार ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधान पाठक पठियापाली सरिता प्रधान और प्रधान पाठक जलकोट रीता पति ने न्योता भोज देने वाले सभी पालको का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें