बसना : सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रूपापाली तालाब के आगे में विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल की ठोकर से दो लोग घायल हो गए.

ग्राम पैता निवासी पुनीत राम निषाद ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर को शाम करीब 7:30 बजे उसके पिता शैकीलाल निषाद अपने मोटर सायकल क्रमांक CG06 GA 3922 से गांव के निरधर सिदार के साथ बैठकर भंवरपुर जसगीत गाने के लिये जा रहे थे। 

रूपापाली तालाब के आगे में विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06 GU 6749 के चालक ने अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर शौकीलाल निषाद के मोटर सायकल को ठोकर मार दी, जिससे उनके दाहिना पैर, दाहिना हाथ एवं एडी में तथा पीछे मे बैठे निरधर सिदार के दाहिने पैर दाहिने पैर के अंगुली में चोट आने पर प्राईवेट वाहन से ईलाज हेतु कल्पना नर्सिंग होम भंवरपुर में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मोटरसायकल चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें