बसना : कार्यक्रम में बाधा डालने एवं गाली गलौज करके धमकी देने... - CG Sandesh

बसना : कार्यक्रम में बाधा डालने एवं गाली गलौज करके धमकी देने के मामले में केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जमडी में कार्यक्रम में बाधा डालने एवं गाली गलौज करके धमकी देने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम जमडी निवासी भरत डडसेना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसके द्वारा 06 सितम्बर 2024 को कार्यक्रम में बाधा डालने के सम्बन्ध में बसना थाना में आवेदन दिया गया था. 

08 सितम्बर 2024 को विजय पटेल, भरत के दुकान में आकर भरत के वृद्ध पिताजी को धमकाते हुए कहने लगा कि तेरे लडके को समझा दे तेरे लडके ने मेरे खिलाफ थाना में रिपोर्ट किया, आवेदन को वापस ले लेगा नहीं तो हम लोगों को वो जानता नहीं हमारी पहुंच कहां तक है, पुरे तेरे खानदान को जान से मरवा देंगे. साथ ही अशोभनिय गाली गलौच भी की.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी विजय कुमार पटेल के खिलाफ 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें