बसना : महिला को गाली गलौज कर मारने दौड़ाया, पति-पत्नी के खिला... - CG Sandesh

बसना : महिला को गाली गलौज कर मारने दौड़ाया, पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में एक महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने के लिए दौडाने की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम जगदीशपुर निवासी चन्द्रकांती सागर ने पुलिस को बताया कि 13 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे वह अपने एडोप्ट लिये भाई चन्द्रशेखर छत्तर को छोडने के लिये बहन शुब्बो नंद ऊर्फ शुभकांति के घर गई थी. 

चन्द्रकांती घर के बाहर खडी थी भाई ने दरवाजा खटखटाया तब शुब्बो नंद और बहनोई फिरोन नंद दोनों दरवाजा खोलकर बाहर निकले और भाई को अपने घर में नहीं रखेंगे कहकर चन्द्रकांती के साथ अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने के लिये डंडा लेकर दौडाये. चन्द्रकांती पडोस के जयशंकर प्रधान के घर जाकर छुप गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी शुब्बो नंद ऊर्फ शुभकांती और फिरोन नंद के खिलाफ 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें