news-details

महासमुंद : नर्सरी में पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, सूदखोर से था परेशान

महासमुंद। जिले के वार्ड नंबर 6 के नर्सरी में युवक की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकती मिली है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक की आंख बंद है और जुबान भी बाहर नहीं निकली है। जिससे हत्या या आत्महत्या का रहस्य बना हुआ है, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टेम होने के बाद ही हो पायेगा। वहीं मृतक के जेब से सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है। पूरा मामला महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 


जानकारी के अनुसार मृतक का नाम हेमंत साहू पिता प्रेम शंकर साहू वार्ड नंबर 6 बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मृतक किसी महिला सूदखोर के प्रताड़ना के चलते परेशान था, बीती रात्रि कुछ लोग मृतक के घर पहुंचे थे, जिनके द्वारा मृतक को डराया धमकाया गया था। बाद में सूदखोर महिला भी मृतक के घर पहुंची थी। वहीं सुबह युवक की लाश पेड़ में लटकती पाई गई है। पुलिस को मृतक के जेब से सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

शहर में इस बात की भी चर्चा जोरों से है कि सूदखोर महिला द्वारा शहर में सट्टे का भी कारोबार किया जा रहा है। मृतक हेमंत कुमार साहू 32 वर्ष शिवालिक प्लांट में मजदूरी का काम करता था। मृतक शादीशुदा बताया जा रहा है और मृतक का एक 5 साल का पुत्र दिव्यांश साहू और एक पुत्री 3 साल उम्र बताई जा रही है।




अन्य सम्बंधित खबरें