बसना : 7 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 7 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्डहीपठार से तोषगांव जाने के मार्ग में पुल के पास पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंचीं और आरोपी धनेश्वर रात्रे पिता सुकरत रात्रे उम्र 30 साल निवासी बेल्डीहपठार के कब्जे से रोड के किनारे स्थित गोहेरा पेड के नीचे झाडियों के बीच से एक सफेद कलर के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 07 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1400 रूपये बरामद कर मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया, मौके पर शराब को सीलबंद किया गया। आरोपी धनेश्वर रात्रे के खिलाफ अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें