बसना : चप्पल उतारकर की मारपीट, रेप केस में फंसाने की दी धमकी... - CG Sandesh

बसना : चप्पल उतारकर की मारपीट, रेप केस में फंसाने की दी धमकी...

बसना थाने में दो लोगों के खिलाफ अश्लील गाली गलौज कर चप्पल से मारपीट और रेप केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है. मामला ग्राम खरोरा का है.

ग्राम खरोरा निवासी ललित कुमार निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर को दोपहर करीबन 12:45 बजे वह अपनी पत्नि गीतांजली निर्मलकर के साथ खिरोद नाग के खेत में लगे बोर के पास नहाने के लिए गया था, जहां से दोनों वापस घर आ रहे थे. सफेद निर्मलकर के घर के सामने पहुंचे थे तभी शशि जगत व कीर्ति मंडावी आये और तुम हम लोगों से गाली गलौज किये हो कहकर ललित को अश्लिल गाली गलौज करने लगे.

आरोप है की शशि जगत ने अपने पहने चप्पल को निकालकर ललित के गाल व कमर में मार दिया व रेप केस में फंसाने की धमकी भी दिया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शशि जगत और कीर्ति मंडावी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें