बसना : 14 बकरियां चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
19 अक्टूबर की रात बसना थाना क्षेत्र के ग्राम ठेलकोदादर से एक किसान की 14 बकरियां चोरी हो गई. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम ठेलकोदादर निवासी टेकचंद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसान के साथ-साथ बकरी पालन भी करता है. वह घर के सामने कोठार के मकान में छोटा-बडा बकरी-बकरा लगभग 25 नग रखा था.
टेकचंद 20 अक्टूबर 2024 के सुबह करीबन 5 बजे उठकर कोठार में जाकर देखा तो 4 बकरी व 10 बकरा किसी ने चोरी कर ली थी. आसपास गांव में पता तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं चला. चोरी हुए बकरी व बकरा की कीमत करीबन 80,000 रूपये बताई गई.
मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें