महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता... - CG Sandesh

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 08 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डुबने से मृत्यु होने पर विकासखंड बागबाहरा के ग्राम डूमरपाली की मृतिका मीना टण्डन, ग्राम तमोरा के मृतक भेखराम यादव, ग्राम खट्टी के मृतक तुलाराम मांझी सरायपाली विकासखंड के ग्राम भोथलडीह के मृतक उस्मन दास एवं ग्राम झिलमिला के मृतक लिंगराम प्रधान के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सांप के काटने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखंड के ग्राम केन्दूढार की मृतिका कु. सिमरन राणा एवं ग्राम मोहनजुड़ा की मृतिका श्रीमती धोबनी बाई उरांव तथा आग में जलने से मृत्यु होने पर ग्राम मुड़पहार की मृतिका सत्यभामा के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें