बसना : तीन लोगों ने डंडे से की मारपीट, केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : तीन लोगों ने डंडे से की मारपीट, केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरूपाली में तीन लोगों ने डंडे से मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम खुसरूपाली निवासी किरण बारिक ने पुलिस को बताया की 23 अक्टूबर 2024 को दोपहर करीब 2 बजे सामाजिक कार्यक्रम की बात पर किरण के साथ गांव का कुष्टो बारिक व जयलाल बारिक के मध्य वाद-विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर दोपहर करीबन 03:40 बजे कुष्टो बारिक, जयलाल बारिक व छबीलाल बारिक किरण व उसके परिवार वालों को गाली गलौज करने लगे. 

इसी बात को लेकर किरण का भाई चैतराम बारिक जयलाल बारिक के घर के सामने गया व वाद विवाद गाली गलौज करने से मना किया तो तीनों व्यक्तियों ने अपने-अपने हाथ में रखे लकड़ी का डंडा लेकर मारने के लिये दौडाये व तीनो एकराय होकर चैतराम बारिक को डंडा से मारने लगे, जिसे देखकर किरण का चाचा परमेश्वर बारिक आया और बीच बचाव किया तो उन तीनों ने उसे भी गाली गलौज कर हाथ में रखे डंडा से मारपीट किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कुष्टो बारिक, जयलाल बारिक और छबीलाल बारिक के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें