बसना : पुरानी जमीन विवाद की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारीबाहरा में पुरानी जमीन विवाद की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम कुदारीबाहरा निवासी झारू साहू ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर 2024 को रात करीब 08 बजे उसके घर के सामने ग्राम कुदारीबाहरा का पंचराम साव पुरानी जमीन विवाद की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का तथा हसिया से मारपीट कर झारू साहू तथा उसकी बहन गुरबारी साहू को मारपीट कर चोट पहुंचाया तथा जान से मारने की धमकी दिया. मारपीट करने से दोनों को चोटे आई है.
वहीं, पंचराम ने पुलिस को बताया की 25 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे उसके घर के सामने ग्राम कुदारीबाहरा का जारू साहू एवं बिहारी साहू पुरानी जमीन विवाद की बात को लेकर दोनों एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, जिसे पंचराम के दोनों हाथ एवं दोनों पैर में चोट लगी है. दोनों जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिये हैं.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पंचराम साव के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS तथा जारू साहू और बिहारी साहू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.