बसना : पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर
दोस्त के साथ तालाब तरफ पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. वहीं आरोपी बाइक चालक भी घायल हो गया. बसना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम चिमरकेल निवासी कीर्तिलाल निषाद ने पुलिस को बताया की 13 अक्टूबर को वह घर में था. उसे शाम को करीबन 06:40 बजे पता चला की छोटा भाई मंजूलाल निषाद का एक्सीडेंट पिपलीपाली तालाब के पास हो गया है. कीर्तिलाल घटना स्थल पहूंचकर देखा मंजूलाल जमीन में पड़ा था. कीर्तिलाल ने बताया कि वह अपने साथी गोविंद बारिक के साथ तालाब तरफ पैदल जा रहा था. तभी पीछे से एक मोटर सायकल चालक अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे उसे चोटे आई.
वहीं पर मोटर सायकल क्र. CG 04 CL 7442 का चालक महेन्द्र रात्रे निवासी पझरापाली पड़ा था. घायलों को डायल 112 वाहन से ईलाज कराने सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर रायपुर ले जाया गया.
25 अक्टूबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक महेन्द्र रात्रे के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.