बसना : होटल में अवैध शराब उपलब्ध कराने के मामले में की गई का... - CG Sandesh

बसना : होटल में अवैध शराब उपलब्ध कराने के मामले में की गई कार्रवाई

बसना के जगदीशपुर रोड स्थित अपना होटल में पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2024 को पुलिस को फोन के माध्यम से मुखबीर से सूचना मिली कि जगदीशपुर रोड़ स्थित अपना होटल में शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

सुचना के बाद पुलिस अपना होटल पहुंची, जहाँ शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. होटल के समाने होटल का संचालक जितेन्द्र चौहान पिता शौकीलाल चौहान उम्र 39 साल निवासी पिरदा मिला जो शराब पिने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया. उक्त स्थान पर दो नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी व दो नग डिस्पोजल ग्लास को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) का पाये जाने से विधिवत कार्यवाही बताकर आरोपी जितेन्द्र चौहान को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें