बसना : मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत छात्रों को दी गई भूकंप के कारण और बचाव की जानकारी
बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी, संकुल बड़ेटेमरी में अक्टूबर माह के चतुर्थ शनिवार को मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार विषय:भूकंप के कारण और बचाव के बारे में प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा बच्चो को भूकंप क्या है?* भूकंप आने के कारण और भूकंप से बचाव के उपाय के बारे में बताया गया सभी बच्चे भूकंप के बारे में नई नई बाते सुनकर उत्साहित नजर आए और भूकंप से बचाव का प्रदर्शन बच्चो द्वारा विद्यालय कक्ष में किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने शिक्षिका तंजू साव, प्रीतम पटेल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
सुरक्षित शनिवार के इस कार्यक्रम आयोजन के लिए बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर, नोडल प्राचार्य शरद कुमार प्रधान, संकुल समन्वयक वारिश कुमार और शाला प्रबंधन समिति छोटेटेमरी के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।