बसना : खुद को पतंजली का कर्मचारी बताकर सोने-चांदी चमकाने के ... - CG Sandesh

बसना : खुद को पतंजली का कर्मचारी बताकर सोने-चांदी चमकाने के नाम पर महिलाओं से ठगी

बसना थाना में एक महिला ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सोने का मंगलसूत्र व टॉप कीमती करीबन 80,000 रूपये की ठगी कर ले जाने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

ग्राम सरायपाली (मेदनीपुर) निवासी नारायणी साहू ने पुलिस को बताया की 27 अक्टूबर को वह अपनी देवरानी मिक्की साहू के साथ घर में थी. उसके पति एवं देवर दोनों काम से बाहर गये थे एवं उसके ससुर शंख साहू बाडी तरफ थे. उनके गांव में दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में पतंजली का प्रचार कर रहे थे.

एक कागज का छोटा सा बैनर रखकर नारायणी के घर आये तथा बर्तन एवं सोना चांदी भी चमकाते हैं कहने पर नारायणी और उसकी देवरानी पहले साफ करने के लिये एक तांबे का छोटा पूजा का लोटा दिये, जिसे कुछ पाऊडर से साफ कर चमका दिये और बोले कि सोने चांदी के जेवर भी चमकाते हैं. हम लोग पतंजली के कर्मचारी है हम लोगों को वेतन मिलता है. सोना हो तो चमका कर सेम्पल दिखा देंगे.

उनके झांसे में आकर नारायणी और उसकी देवरानी ने सोने का मंगलसूत्र एवं सोने का टॉप को दिये. एक प्लास्टिक पैकेट में जिसमें पाऊडर था ज्वेलर्स को लेकर पैकेट अंदर रख दिये और 20 मिनट तक पानी में रहने देना उसके बाद निकाल कर देखना बोले और ऑफिस में दिखाना है बोलकर एक रजिस्टर में नारायणी का हस्ताक्षर कराकर पैकेट को रखकर चले गये.

नारायणी को शंका होने पर कुछ देर बाद खोलकर देखी तो 04 गोटी पत्थर जैसे थे तब नारायणी को अहसास हुआ कि ठगी का शिकार हो गये हैं.
नारायणी घर से बाहर निकलकर चिल्लाई तब तक वे दोनों वहां से भाग गये थे. नारायणी का पडोसी अलेख प्रधान जो अपने घर के बाहर बैठे थे जो मोटर सायकल में पता तलाश करने गये थे. नारायणी अपने पति को मोबाईल से फोन कर घटना के बारे में बताई.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 318(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें