महासमुंद : लाखों के ज्वेलरी चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित त... - CG Sandesh

महासमुंद : लाखों के ज्वेलरी चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के राजलक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से 6 नग सोने की चैन चोरी कर फरार तीन आरोपी को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। 


हम आपको बता दें कि 29 अक्टूबर की रात्रि राजलक्ष्मी ज्वेलर्स का संचालक जब अपनी दुकान बंद करने वाला था तभी तीन आरोपी दुकान पहुंच कर दुकान के संचालक को बातों में उलझा कर रखा था, इसी दौरान एक आरोपी सोने की 6 नग चैन बॉक्स समेत चोरी कर फरार हो गए गया। दुकानदार को जानकारी होने पर जब उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तब तीन आरोपी चोरी करते पाए गए थे। जिसकी रिपोर्ट पिथौरा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चोरी के मामले में लक्ष्मण गोंड, कलिंगा गोंड और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर आरोपियों से दो लाख 48 हजार के ज्वेलरी बरामद कर धारा 331(4)305(a) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें