सरायपाली : हॉस्पिटल के सामने से युवक की मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : हॉस्पिटल के सामने से युवक की मोटर सायकल चोरी

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोथलडीह चौक के पास लक्ष्मण साहू के हॉस्पिटल के सामने से एक युवक की मोटर सायकल चोरी हो गई. युवक अपनी बेटी का ईलाज कराने हॉस्पिटल के अन्दर गया था, इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई.

कसडोल निवासी हरे कृष्ण साहू ने पुलिस को बताया कि वह बलोदा सेंट्रल बैंक के सामने डेली नीड्स का दुकान चलाता है. 02 नवम्बर 2024 को शाम करीब 4 बजे वह अपनी बच्ची का ईलाज कराने भोथलडीह के लक्ष्मण साहू के हॉस्पिटल गया था. 

मोटरसायकल को हॉस्पिटल के सामने खड़ी कर बच्ची का ईलाज कराने हॉस्पिटल अंदर गया था. ईलाज कराकर शाम करीब 06 बजे वापस निकला तो उसकी मोटर सायकल HF deluxe क्र. CG 06 GY 0872 कीमती 30000 रुपये को किसी ने चोरी कर ली थी.

मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें