महासमुंद : पहले महिला को गलत काम करने का दिया ऑफर, मना करने ... - CG Sandesh

महासमुंद : पहले महिला को गलत काम करने का दिया ऑफर, मना करने पर पुरे परिवार ने की मारपीट, वीडियो भी कर दिया वायरल, मामला दर्ज

महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में एक महिला को बुरी तरह पीटने और सार्वजनिक से बेइज्जत करने का वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पहले तो महिला के साथ गलत काम करने का ऑफर दिया महिला ने जब विरोध किया तो महिला के ऊपर सब्जी चोरी का आरोप लगाते हुए महिला के घर के बाड़ी से उठाकर अपने घर ले गया और पूरे परिवार ने मिलकर गरीब महिला के साथ बुरी तरह मार पीट कर वीडियो बनाया गया और वीडियो को सोशल मीडिया में वायर भी कर दिया है।

गरीब महिला के साथ किए गए दूर व्यवहार की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरशोर हो रही है लेकिन कोई व्यक्ति गरीब महिला का साथ देने आगे नहीं आया। तीन दिन बाद महिला ने थाने पहुंच कर अपने साथ हुए घटना की जानकारी देकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला के रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने संतराम साहू, जय लाल साहू, सुशील साहू, मनीष साहू, चंदन साहू, हितेश साहू, हरिश साहू, रामकुवर साहू, प्रेम लाल साहू के खिलाफ 74, 75(2), 296, 115(2), 190, 191(2) के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें