तुमगाँव : गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट, पिकअप और बाइ... - CG Sandesh

तुमगाँव : गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट, पिकअप और बाइक में आये थे आरोपी

गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम कोडारबांध (कौंवाझर) वार्ड नं. 10 निवासी कुलेश्वर कुमार साहू पिता जगदीश साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह 19 नवम्बर को रात करीब 7:30 बजे कन्हैया ढीमर के साथ राहुल मोबाईल दुकान के पास बैठा था. उसी समय एक बाईक में चार लोग आये और शराब पिने लगे और गाली गलौज करने लगे. 

कुलेश्वर साहू ने उन्हें गाली गलौज करने से मना किया तो उसे गाली गलौज करने लगे और अपने साथी को फोन करके बुलाये, जो मोटर सायकल, पिकअप में आये और मारने लगे. मारपीट से कुलेश्वर को चोटे आई है. मारपीट के बाद पिकअप और मोटर सायकल वाले भाग गये. उसमें से एक मोटर साइकिल क्रमांक CG 06 HA 6202 छोडकर भाग गये. कुलेश्वर को डायल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक क्र.CG 06 HA 6202 के चालक, अज्ञात पिकअप का चालक एवं अन्य साथीयों के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें