पिथौरा : पीछे के दरवाजे से आकर सोने के जेवर और मोबाइल की चोर... - CG Sandesh

पिथौरा : पीछे के दरवाजे से आकर सोने के जेवर और मोबाइल की चोरी

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसहीबाहरा से सोने के जेवर और मोबाइल चोरी कि खबर सामने आई है. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

अवध राम पटेल पिता कुन्धर पटेल निवासी ग्राम कसहीबाहरा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उनका पूरा परिवार 27 नवम्बर 2024 को खाना खाकर सो गया था. 

28 नवम्बर को रात करीब 03:30 बजे अवध राम की निंद खुली तो वह अपनी पत्नी एवं पुत्री को पूजा एवं घर कार्य के लिये उठाया और पास में रखे दो नग मोबाईल को खोजा तो नहीं मिला घर कमरा का आलमारी को देखे तो खुला हुआ था. आलामारी के अंदर चेक करने पर सोने का मंगलसूत्र, इयररींग नहीं था. कोई अज्ञात चोर घर के पीछे दरवाजे से अंदर घुस कर चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें