महासमुंद : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं लैब टेक्नीशियन की संविदा भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा के प्राप्तांको का विवरण जारी
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुंद द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं लैब टेक्नीशियन की संविदा भर्ती हेतु आयोजित कौशल परीक्षा के प्राप्तांको का विवरण जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला महासमुंद में संविदा भर्ती हेतु 17 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था । संविदा भर्ती हेतु 5 दिसंबर 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं लैब टेक्नीशियन का कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया था, उक्त कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल में अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है जिसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल में कार्यालय समय पर देखा जा सकता है।