महासमुंद : दो बाइक की आमने-सामने भिडंत, FIR दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : दो बाइक की आमने-सामने भिडंत, FIR दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के राठी पेट्रोल पंप बेलसोण्डा के पास दो बाइक भिडंत हो गई. हादसे में घायल पत्रकार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नंबर 18 गुरूपारा शिव चौक महासमुंद निवासी पत्रकार देवेश यदू ने पुलिस को बताया कि 3 दिसम्बर को दोपहर 02:30 से 3 बजे वह अपने घर से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 1383 से पत्रकारिता कार्य हेतु आरंग जा रहा था. 

इसी दौरान राठी पेट्रोल पंप बेलसोण्डा के पास सामने से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NU 2422 के चालक ने अपनी मोटर सायकल को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए देवेश के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया. हादसे में देवेश को चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NU 2422 के चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें