महासमुंद : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पैसे के लेन देन को लेक... - CG Sandesh

महासमुंद : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पैसे के लेन देन को लेकर लोहे की रॉड से की थी युवक की हत्या

महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोंघीबाहर में 4 दिसंबर को सड़क किनारे नंदकुमार पिता हिरालाल उम्र 33 वर्ष निवासी घोघीबाहरा की ग्राम के बाहर सड़क किनारे लाश पाई गई थी। पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया तो मृत युवक की मौत सिर में किसी भारी चीज से चोट की वजह से होना पाया गया था। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 103 (1) बी एन एस कायम कर मामले को विवेचना में लिया था। 

पुलिस की जांच में निकलकर सामने आया कि भीखम साहू पिता स्वर्गीय अलख राम साहू उम्र 60 साल ग्राम बंजारी निवासी और मृतक नंदकुमार खड़िया दोनों एक मकान निर्माण में मजदूरी का काम किया करते थे, दोनों ने मिलकर मकान निर्माण में बचे लोहे की छड़ को बेचा था। जिसके पैसे के लेन-देन में भीखम साहू ने मात्र 500 रुपए नंदकुमार खड़िया से लिया था।

नंदकुमार खड़िया को हत्यारे भीखम साहू को 2000 रूपए और वापस देना बकाया था। इसी बात को लेकर 4 दिसंबर को शराब पीने के दौरान दोनों का विवाद हो गया और नंदकुमार खड़िया के सिर में लोहे की रॉड से मारकर भीखम साहू ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से वह गांव में ही था पुलिस ने जब गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें