महासमुंद : रोड़ किनारे मिली लाश, सिर में थे गंभीर चोट, हत्या ... - CG Sandesh

महासमुंद : रोड़ किनारे मिली लाश, सिर में थे गंभीर चोट, हत्या का केस दर्ज

ग्राम घोघीबाहरा में रोड़ किनारे कुसुम झाड़ के पास एक व्यक्ति की लाश मिली. महासमुंद पुलिस ने मर्ग जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
मृतक का नाम नंदकुमार पिता हिरालाल उम्र 33 वर्ष निवासी घोघीबाहरा बताया गया. नंदकुमार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की नियत से सिर में किसी ठोस वस्तु से प्राण घातक हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी है.

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें