पिथौरा :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य ... - CG Sandesh

पिथौरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कल

छत्तीसगढ में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देश पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पिथौरा में दिनांक 12/12/2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। जहां पर बीपी,शुगर , सिकल सेल , कुष्ठ रोग व हीमोग्लोबिन की जांच तथा टीबी स्क्रीनिंग नेत्र परीक्षण , टीकाकरण के साथ उपलब्ध संसाधनों के आधार पर सामान्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगा बीएमओ डॉक्टर बी बी कोसरिया के द्वारा आम नागरिकों से अपील किया है कि उपरोक्त शिविर का लाभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर उठाए।


अन्य सम्बंधित खबरें