महासमुंद : जिले के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय द्वारा पोषण महाविद्यालय संपर्क अभियान की शुरुआत कल से - डॉ. अनुसुइया अग्रवाल
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित शासकीय महाविद्यालयों में आगामी वर्षों में स्वीकृत सीट के विरुद्ध शत प्रतिशत नामांकन दर्ज कराने हेतु पोषक विद्यालय संपर्क अभियान चलाया जाना है इस आशय में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डॉ अनुसुइया अग्रवाल (डी लिट) के निर्देशन में महासमुंद ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम में संचालित दो शासकीय व चार अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है।
महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा महाविद्यालयीन प्राध्यापकों की बैठक आयोजित कर नामांकन व प्रवेश विश्लेषण कर तद्नुसार कार्यक्रम आयोजन की रूपरेखा पर दिशा निर्देश प्रदान किया गया ।
महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा चिन्हांकित विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र प्रेषित कर सूचना दे दी गई है। प्राचार्य महोदया ने निर्देशित किया कि समस्त प्राध्यापक संपर्क अभियान कार्यक्रम के दरमियान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मौलिक अवधारणाओं एवं प्रावधानों, महाविद्यालय में संचालित पाठयक्रमों का विवरण, विशेषताओ, महत्व एवं उपादेयता, उपलब्ध संसाधन एवं सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, महाविद्यालय में गठित प्रकोष्ठ यथा- एन.एस.एस/एन.सी.सी. आई. क्यू.ए.सी, खेल, ग्रन्थालय, सांस्कृतिक एवं शोध की गतिविधियों तथा इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया जाये।
संपर्क अभियान कार्यक्रम में महाविद्यालय के चिन्हांकित शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों एवं NEP Ambassadors की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो प्रतिमा चंद्राकर सहायक प्राध्यापक हिंदी सहायक नोडल अधिकारी श्री रवि देवांगन सहायक प्राध्यापक अर्थशास्र सहायक नोडल अधिकारी तरुण कुमार बांधे सहायक प्राध्यापक वाणिज्य द्वारा 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रथम दिवस स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद एवं केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में जानकारी दी जाएगी.
इसी तरह द्वितीय दिवस वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद चंद्रोदय पब्लिक स्कूल महासमुंद में अभियान चलाया जाएगा तृतीय दिवस गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद में अभियान चलाया जाएगा तथा अंतिम व चतुर्थ दिवस महर्षि विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद में संपर्क अभियान चलाया जाएगा।