महासमुंद : शासन का सुन्दर, स्वच्छ, पारदर्शी तथा जन हितकारी र... - CG Sandesh

महासमुंद : शासन का सुन्दर, स्वच्छ, पारदर्शी तथा जन हितकारी रूप ही है सुशासन - प्रो डॉ. अनुसुइया अग्रवाल

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, महासमुंद में प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसूइया अग्रवाल (डि.लीट.) के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशाशन सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्य ने कहा कि सुशासन दिवस का उद्देश्य देश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में लोगों को जागरूक करना है यह लोगों के कल्याण और बेहतरी को बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है। इसी तारतम्य में दिनांक 13.12.24 को हरिशंकरनाथ एवं आलोक त्रिलोक हिरवानी, अतिथि सहायक प्राध्यापक के नेतृत्व में संगोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बी.ए., बी.एस.सी., बी. कॉम. के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।

संगोष्ठी में तुशा साहू बी.एस.सी. प्रथम सेमे. ने बताया कि वर्तमान सरकार के प्रयासों की वजह से ही राज्य में देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व गुरु घासीदास-तमोर पिंगला स्थापित हो पाया है। फरज़ाना कुरैशी बी.एस.सी. प्रथम सेमे. सी.एस. ने महतारी वंदन योजना से होने वाले प्रत्यक्ष आर्थिक लाभों से अवगत कराया। चिराग साहू बी.एस.सी. प्रथम सेमे. सी.एस. ने वर्तमान सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंडों में दिए जाने वाले छुट को सराहा और सरकार के प्रति सकारात्मक अभिरुचि व्यक्त की. साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता में बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष सी.एस. के छात्र-छात्राओं ने दिलचस्प तरीके से तथ्यों को रखा. इसमें हर्षिता की टीम की ओर से कहा गया कि सरकार की योजनाओं में हम सभी को सहयोगात्मक रवैया अपनाना होगा ताकि सतत विकास संभव हो सके।

दुपेश की टीम ने विपक्ष के रूप में अपनी बेहतर भूमिका निभाई। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिमा चंद्राकर वरिष्ठ प्राध्यापक (हिंदी), रवि देवांगन सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र), तरुण बांधे सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य), मुकेश सिन्हा अतिथि सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर एप्लीकेशन), माधुरी दीवान अतिथि सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य), शिखा साहू अतिथि सहायक प्राध्यापक (भौतिक), चित्रेश बरेठ सहायक प्राध्यापक (रसायन), संजय कुमार अतिथि प्राध्यापक (अंग्रेजी) तथा महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें