स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय मह... - CG Sandesh

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में द्वारा किया जा रहा पोशक विद्यालय संपर्क अभियान

दिनांक 13 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ.अनुसुइया अग्रवाल (डी. लिट.) के मार्गदर्शन में “पोशक विद्यालय संपर्क अभियान” प्रारंभ किया गया।

महाविद्यालय के पोषक विद्यालय संपर्क अभियान समिति के नोडल अधिकारी प्रतिमा चंद्राकर तथा सहायक नोडल अधिकारी  रवि देवांगन एवम्  तरुण बांधे द्वारा जिले के अंग्रेजी माध्यम के तीन अग्रणी विद्यालयों यथा वेडनर मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, चंद्रोदय पब्लिक स्कूल महासमुंद तथा गुड शेफर्ड अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महासमुंद का भ्रमण किया गया। उच्च शिक्षा आयोग के पत्र अनुसार विद्यालयों के कक्षा 12वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, मूलभूत सुविधाओं, भविष्य निर्माण हेतु उपलब्ध अवसरों तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पहले वेडनर मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में वरिष्ठ शिक्षक एवं व्याख्याता गणित  प्रकाश कुमार तिवारी की उपस्थिति में कक्षा 12वीं के विज्ञान तथा वाणिज्य संख्या के विद्यार्थियों हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। “पोशक विद्यालय संपर्क अभियान” का उद्देश्य बताते हुए श्री रवि देवांगन ने जानकारी दी की विद्यार्थियों को कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण होने के उपरांत क्षेत्र में स्थित एकमात्र अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय में प्रवेश लेने संबंधी जागरूक करना है। उन्होंने वर्तमान समय में अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का समय है जिसमें हमें बड़े शहरों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के स्तर में आकर अंग्रेजी में दक्षता प्राप्त करनी आवश्यक है। कार्यशाला में स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय के वाणिज्य की व्याख्याता माधुरी दीवान तथा रसायन शास्त्र के व्याख्याता  चित्रेश बरेठ भी उपस्थित रहे।  बरेठ मैं बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को एक मुख्य विषय के रूप में कल या वाणिज्य संख्याएं के विषय का अध्ययन करना पड़ता है जिससे उनके भविष्य में बहुआयामी अवसर उत्पन्न होते हैं। नई नीति विद्यार्थियों में अधिक कौशल विकास तथा सर्वगुण संपन्न बनाने हेतु निर्मित की गई है।

तत्पश्चात महाविद्यालय टीम चंद्रोदय पब्लिक स्कूल महासमुंद में प्राचार्य नवीन कुमार, उप प्राचार्य मंजुला चन्द्राकर एवं शिक्षिका  प्रियंका महापात्रा के सहयोग के साथ कक्षा 12वीं के कला संकाय एवं वाणिज्य संकाय के समस्त विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय योजना के बारे में बताते हुए प्रतिमा चंद्राकर ने जानकारी दी कि सत्र 2023-24 से पूरे राज्य में सिर्फ 10 स्थान पर अंग्रेजी माध्यम शासकीय महाविद्यालय शुरू किए गए हैं तथा उसमें से महासमुंद में भी एक महाविद्यालय होने का सौभाग्य हमें प्राप्त है। जो विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से पढ़कर निकल रहे हैं उनके लिए यह एक वरदान से कम नहीं है। निजी महाविद्यालयों की भारी भरकम फीस के स्थान पर शासकीय महाविद्यालय जितनी मामूली सी फीस के साथ महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा विभिन्न अंतर-महाविद्यालय, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का शुअवसर प्राप्त होता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उपलब्ध बहुविषयी पाठ्यक्रमों की जानकारी विद्यार्थियों से साझा की गई। विभिन्न संकायों में उपलब्ध सीट संख्या की जानकारी देते हुए  रवि देवांगन ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बी. ए. में 60, बी.कॉम. में 90, बी.एससी. (गणित) में 60 तथा बी.एससी. (कंप्यूटर विज्ञान) में 60 सीट के साथ महाविद्यालय में कुल 270 सीट के लिए प्रवेश लिया जाता है।

तत्पश्चात महाविद्यालय की टीम ने इमलीभाठा स्थित गुड शेफर्ड अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में निदेशक अनिता रावटे की अनुमति तथा प्राचार्य  एम. एस. राव के सहयोग से कक्षा 12वीं की कला तथा वाणिज्य संख्या के समस्त विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए प्रतिमा चंद्राकर ने बताया कि आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय में कला संकाय में ऐसे विद्यार्थी प्रवेश लिए हुए हैं जो अपना भविष्य प्रशासनिक सेवा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से बनाना चाहते हैं। विद्यार्थियों की उत्सुकता का निवारण करते हुए उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाने वाले मुख्य प्रश्न सामान्य अध्ययन के होते हैं जिसमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति आदि विषयों के प्रश्न आते हैं जो कला संकाय के मुख्य विषय ही होते हैं। प्राचार्य  राव नेवी विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए सामान्य ज्ञान तथा सामान्य अध्ययन के विषयों के चुनाव हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कई ऐसे उदाहरणों को विद्यार्थियों के सामने रखा जिसमें विज्ञान तथा गणित के विद्यार्थी अपना संकाय परिवर्तन कर कला में आकर जीवन में सफल होकर उच्च पदों पर आसीन हो पाए। रावटे मैं आश्वासन दिया कि वह अपने विद्यालय की विद्यार्थियों को आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के महत्व को समझाते हुए प्रवेश हेतु प्रेरित करेंगी।



अन्य सम्बंधित खबरें