स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम  आदर्श महाविद्यालय मह... - CG Sandesh

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में साइकिल रैली का किया गया आयोजन

आज 17 दिसंबर 2024 को संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. अनसूया अग्रवाल (डी लिट्) के मार्गदर्शन मे सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य द्वारा बताया गया की सरकार के 1 वर्ष के पूर्ण होने पर यह साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसके बाद उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में बताते हुए, साइकिल के उपयोग के माध्यम से स्वास्थ्य और पर्यावरण को सुरक्षित करने के बारे में जागरूक करते हुए ,ईंधन और पैसे की बचत का महत्व को बताया।

इसके बाद कार्यक्रम की संयोजक प्रतिमा चंद्राकर द्वारा भी सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जानकारी प्रदान की गई।

विद्यार्थियों द्वारा सरकार की योजनाओं को तख्तियों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया ।

रैली के संचालन तृपेश कुमार साहू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातक द्वितीय वर्ष के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी उपस्थित थे तथा महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीयों ने भी साइकिल रैली में भाग लिया।

कार्यक्रम में रवि देवांगन (सहायक प्राध्यापक -अर्थशास्त्र), तरुण कुमार बांधे ( सहायक प्राध्यापक- वाणिज्य), मुकेश कुमार सिन्हा (व्याख्याता कंप्यूटर एप्लीकेशन), हरिशंकर नाथ (व्याख्याता -राजनीति शास्त्र), निलेश कुमार तिवारी (व्याख्याता- गणित), माधुरी दीवान (व्याख्याता -वाणिज्य) चित्रेश बरेठ ( व्याख्याता- रसायन विज्ञान), आलोक त्रिलोक हिरवानी (व्याख्याता - कंप्यूटर विज्ञान), डॉ. ग्लैडिस मैथ्यू (व्याख्याता समाजशास्त्र), संजय कुमार (व्याख्याता अंग्रेजी), शेषनारायण साहू (प्रयोगशाला तकनीशियन) तथा जगतारण बघेल (प्रयोगशाला तकनीशियन) आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय के कर्मचारी कौशल साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई ।


अन्य सम्बंधित खबरें