महासमुंद : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर की मारपीट
शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट के आरोप में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गई है.
वार्ड नं. 22 सुभाष नगर महासमुंद निवासी अस्लम खान ने पुलिस को बताया कि वह कांग्रेस चौंक में बिरयानी दुकान चलाता है. 17 दिसम्बर 2024 को वह अपने दुकान का सामान लेने ग्राम खैरा महासमुंद की ओर गया था.
देशी शराब दुकान के पास शाम करीब 06:30 बजे स्वीपर पारा महासमुंद का रहने वाला मुरली अस्लम के पास आया जो शराब के नशे में था और अस्लम से 100 रूपये मांगा, अस्लम ने पैसा नहीं दिया तो अस्लम को अश्लील गाली गलौज करते हुये मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी भी दी, मारपीट करने से उसके सिर में चोंट लगी है. घटना को घनश्याम सिन्हा, विक्की सुराना देखा एवं बीच बचाव किया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मुरली के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.