महासमुंद : चाची ने मारपीट कर पत्थर के तुकड़े से किया वार, पुल... - CG Sandesh

महासमुंद : चाची ने मारपीट कर पत्थर के तुकड़े से किया वार, पुलिस से शिकायत पर मामला दर्ज.

महासमुंद के सुभाष नगर में एक महिला को उसकी चाची ने, माँ बहन की गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट कर पत्थर के तुकड़े से आँख के पास वार कर दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्रार्थिया सुरकी बाई ने पुलिस को बताया की 21 दिसंबर 2024 को उसके घर में रखे खुरपा को कोई ले गया था, तो वह इसी बात को लेकर रात करीबन 8:30 बजे कौन खुरपा ले गया है बोलकर चिल्ला रही थी, तभी सुरकी की चाची प्रेम मोची मेरे को बोल रहे हो बोलकर सुरकी को मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज देते हुये हाथ थप्पड़ से मारपीट करते हुये अपने पास रखे पत्थर के टुकडे से सुरकी के आंख के पास वार किया. तथा लात घुसा से भी मारपीट किया.

वही मामले में बीच बचाव करने सुरकी के बेटा गणेश अजगर को भी प्रेम मोची मारपीट कर गंदी गंदी गाली देते हुये दोनो को जान से मारने की धमकी भी दिया.

मारपीट करने से सुरकी के आंख व पेट के पास चोट, तथा गणेश अजगर के सिर में चोट लगा है.

मामले कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें