महासमुंद : दोस्त के घर से वापस आ रहे युवक से मारपीट.
महासमुंद के वार्ड नंबर 18 शिव चौक गुडरूपारा में अपने दोस्त के घर से वापस आ रहे एक युवक से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कि गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्रार्थी ओम साहू ने पुलिस को बताया कि वह बीकाम प्रथम वर्ष का छात्र है और अपने मित्र रिंकू साहू निवासी वार्ड नंबर 18 शिव चौक गुडरूपारा के घर से 22 दिसंबर 2024 के रात 09:15 बजे मिलकर वापस अपने घर जाने के लिये निकला तो रास्ते में गीता यादव के घर के सामने आम गली में भोन्दू उर्फ मनोज यादव, सोमू साहू, पुलश्य यादव व राहूल यादव एक राय होकर पुरानी रंजिशवंश उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये भोन्दू उर्फ मनोज यादव ईंट से एवं सोमू साहू, पुलश्य यादव व राहूल यादव हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिसे देखकर ओम साहू का दोस्त रिंकु साहू बीच बचाव करने लगा तो सभी लोग उसे भी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये भोन्दू उर्फ मनोज यादव ईंट से एवं सोमू साहू, पुलश्य यादव व राहूल यादव हाथ मुक्का से मारपीट किये.
मारपीट करने से ओम के सिर के पीछे भाग, गला में तथा रिंकू साहू के सिर में चोट आया है. इस घटना को देखकर रिंकू साहू के पिता मन्नूलाल साहू एवं उसकी मां कमलेश्वरी साहू बीच बचाव किये.
मामले कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.