तुमगांव : भट्ठा सरदार से मिले पैसे की बात को लेकर महिला से म... - CG Sandesh

तुमगांव : भट्ठा सरदार से मिले पैसे की बात को लेकर महिला से मारपीट, अगले दिन महिला के पति ने पीटा

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौंवाझर में भट्ठा सरदार से मिले पैसे की बात को लेकर एक व्यक्ति ने महिला से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

उषा साहनी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कौंवाझर में रहती है, तथा  रोजी मजदूरी का काम करती है. उसने बताया कि 22 दिसंबर 2024 को जब वह अपने घर पर थी, तो करीबन 8.00 बजे गांव का रूपेश पारधी आया और भट्ठा सरदार से तुम लोग ज्यादा पैसा लिये हो और मुझे कम पैसा दिलवाये हो तथा काम में भी नहीं जा रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा. जिसे उषा द्वारा मना करने पर तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे कैंची से उषा के सिर में मार दिया जिससे खुन निकलने लगा.

घटना को उषा के पति खेलु साहनी, धनीराम पारधी ने देखा तो बीच बचाव किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

जबकि रूपेश ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2024 को करीबन 11.00 बजे जब वह अपने घर से अपनी पत्नि दुर्गा पारधी के साथ पैदल आ रहा था तो, उसी समय खेलु साहनी और उमेश साहनी पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर गंदी गंदी मां बहन की गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड एवं डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. जिससे उसके हाथ के कोहनी के पास चोट लगा है.


अन्य सम्बंधित खबरें