महासमुंद : महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक अधिकार के घर चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक अधिकार के घर चोरी.

महासमुंद में महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक अधिकार के घर में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है.

प्रार्थिया प्रियंका सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ रमनटोला सामुदायिक भवन के पास निवास करती है, महिला बाल विकास विभाग महासमुंद में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ है.

प्रार्थिया ने बताया कि 18 दिसंबर को वह अपने परिवार सहित पैतृक ग्राम बड़गांव थाना तुमगांव कृषि कार्य के लिए गई थी. और घर में सभी कमरा का ताला लगाकर चाबी अपने पास एवं सामने गेट का ताला लगाकर चाबी खाना बनाने वाली यशोदा साहू को देकर गये थे.

यशोदा साहू सुबह शाम घर में जाकर देख रेख कर अपने घर चली जाती थी. इसके बाद 20 दिसंबर 2024 को यशोदा जब शाम करीब 07.00 बजे सामने गेट का ताला लगाकर अपने घर चली गयी. और उसके अगले दिन 21 दिसंबर 2024 को सुबह करीब 10.00 बजे आई तो घर के सामने गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश की तो देखी की बैठक कमरा का ताला टुटा हुआ था तब वह फोन कर इस बात की जानकारी प्रियंका को दी.

प्रियंका जब अपने घर पहुंची तो वहां बैठक रूम का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था, अंदर जाकर देखी तो सभी कमरा मे लगे ताला एवं कमरा अंदर रखे आलामारी का लांकर टुटा हुआ था, सामान बिखरा पडा हुआ था, आलमारी के लांकर में सामान को चेक किया तो कोई भी सामान नहीं था, बेडरूम मे रखे 02 नग लैपटाप किमती 20000 रूपये, 01 नग मोबाईल विवो कंपनी का किमती 5000 रूपये तथा आलमारी के लांकर अंदर मे रखे 01. चार नग सोने की अंगूठी जिसमे 02 नग में पखराज , जरकन स्टोन एव पन्ना नग लगा हुआ , 02. एक नग सोने की कान की बाली, एक नग नाक की बाली एवं दो नग टाप्स 03. एक नग सोने की मंगलसूत्र 04. एक जोडी चांदी का पायल 05. चार नग चांदी का सिक्का अनुमानित किमती करीब 125000 रूपये जुमला किमती 150000 रूपये नहीं था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर उक्त सामान को चोरी कर ले गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें