तुमगांव : विशेष थाना में शिकायत करने पर महिला के घर में तोड़फ... - CG Sandesh

तुमगांव : विशेष थाना में शिकायत करने पर महिला के घर में तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी.

तुमगांव थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा कुछ लोगों के विरुद्ध विशेष थाना में शिकायत करने पर उसके घर में हत्या करने की नियत से तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दिया गया, जिसपर तुमगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

ग्राम तेन्दुवाही निवासी बुधवंतीन बाई जांगडे ने पुलिस को बताया कि उसने 12 दिसंबर 2024 को मनीष सिन्हा एवं अन्य 05 लोगों के विरूद्ध विशेष थाना अ. जा. क. महासमुन्द में शिकायत किया है. जिसपर मनीष सिन्हा द्वारा रंजीश व दुश्मनी भावना रखते हुए 20 दिसंबर 2024 को रात्रि लगभग 09.00 बजे मनीष सिन्हा एवं उनके सहयोगी हेमलाल साहू,  मुकेश साहू,  मोहन साहू छत्रपाल साहू, कमलेश यादव, टोकेश्वर साहू व टोमन साहू सभी हाथ में लोहे का राड़ व लकड़ी का डण्डा लेकर लुटपाट व हत्या करने की नियत से उसके घर के दरवाजा, गाड़ी का शीशा व बाहरी पार्ट्स, परछी छानी तोड़कर जाति सूचक शब्द कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दिया है.

प्रार्थिया ने बताया कि उसे ग्राम खैरझिटी के किराना दुकान में समान खरीदने, ग्राम खैरझिटी के सप्ताहिक सब्जी बाजार व ग्राम खैरझिटी के सार्वजनिक रास्ते में चलने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दिया है.  प्रार्थिया ने बताया कि उसके घर परिवार के छोटे-छोटे स्कूली बच्चो जो कि ग्राम खैरझिटी के शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत है जिसे विद्यालय में पढाई करने जाने पर उस बच्चों को गंभीर शारिरिक चोट व हत्या करने की धमकी दिया है, जिस डर के कारण बच्चे स्कूल में पढाई करने नहीं जा पा रहे है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 296, 351(2), 324(4) , 191, 192 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें