महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता... - CG Sandesh

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 04 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा तहसील अंतर्गत ग्राम आंवराडबरी के मृतक  लोकनाथ ध्रुव, ग्राम कमरौद के मृतक  प्रेम पटेल एवं तहसील बसना अंतर्गत ग्राम मेदनीपुर के मृतक  राकेश पटेल के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए है। इसी तरह आग में जलने से मृत्यु होने पर तहसील सरायपाली अंतर्गत ग्राम चिवराकुटा के मृतक  पवित्र भोई के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें