महासमुंद : स्वामी आत्मानंद स्कूल में नशे में धूत होकर जमीन म... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वामी आत्मानंद स्कूल में नशे में धूत होकर जमीन में पड़ा था शिक्षक, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित 

 

महासमुंद।  जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भंवरपुर में शराब के नशे में सुध बुध खोने वाले शिक्षक को अंततः शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। आत्मानंद इंग्लिश स्कूल परिसर में ही शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शराब के नशे में बेसुध पड़ा मिला था। शिक्षक शौकत अली का यह वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने इसके खिलाफ जांच शुरू कर दी थी और जांच प्रतिवेदन के आधार पर संचालनालय लोक शिक्षण से निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त शराबी शिक्षक का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद रखा गया है। वहीं इस अवधि में उसे जीवन निर्वाह करता देने का उल्लेख किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें