स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महा... - CG Sandesh

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में प्री फाइनल परीक्षा पूर्ण

8 जनवरी 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, महासमुंद में प्राचार्य महोदया प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल (डी. लिट.) के मार्गदर्शन में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 15 जनवरी 2025 से चालू होने जा रहे सेमेस्टर परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई परीक्षा पैटर्न के अंतर्गत न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत प्री फाइनल परीक्षा का आयोजन किया गया.

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल (डी. लिट.) ने बताया परीक्षाएं महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को मापने और मूल्यांकन करने का एक तरीका प्रदान करती हैं। परीक्षाएं छात्रों को यह जानने में मदद करती हैं कि वे क्या सीख रहे हैं और उन्हें अपनी कमियों को पहचानने और उन्हें दूर करने में मदद कर सकती हैं। परीक्षाएं शिक्षकों को यह जानने में भी मदद करती हैं कि उनके छात्र क्या सीख रहे हैं और उन्हें अपने शिक्षण को अनुकूलित करने में मदद कर सकती हैं।

इसके साथ उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन और प्रायोगिक परीक्षाएं भी देनी पड़ रही है। इसके अलावा उन्हें अपने चुने गए विषयों पर निर्धारित मॉडल (असाइमेंट) भी जमा करना पड़ेगा। प्रदेशभर के सभी कॉलेजों में न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू कर दिया गया है। इस सत्र इसी के तहत पढ़ाई हो रही है। इसलिए न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत परीक्षा पैटर्न को जानने के लिए विद्यार्थियों के लिए प्री फाइनल परीक्षाओं का आयोजन किया गया। अंत में प्राचार्य महोदया द्वारा  प्रथम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दी गई।

महाविद्यालय के परीक्षा प्रमुख रवि देवांगन (सहायक प्राध्यापक -अर्थशास्त्र द्वारा परीक्षाओं का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। जिसमें विभिन्न विषयों की परीक्षाएं न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत नए परीक्षा पैटर्न में सेमेस्टर मुख्य परीक्षा से पूर्व प्री फाइनल परीक्षा का आयोजन किया गया।

रवि देवांगन (सहायक प्राध्यापक -अर्थशास्त्र), तरुण कुमार बांधे ( सहायक प्राध्यापक- वाणिज्य), मुकेश कुमार सिन्हा (व्याख्याता कंप्यूटर एप्लीकेशन), हरिशंकर नाथ (व्याख्याता -राजनीति शास्त्र), निलेश कुमार तिवारी (व्याख्याता- गणित), माधुरी दीवान (व्याख्याता -वाणिज्य), शिखा साहू , चित्रेश बरेठ ( व्याख्याता- रसायन विज्ञान), आलोक त्रिलोक हिरवानी (व्याख्याता - कंप्यूटर विज्ञान), डॉ. ग्लैडिस मैथ्यू (व्याख्याता समाजशास्त्र), संजय कुमार (व्याख्याता अंग्रेजी), त्रिपेश कुमार साहू (क्रीड़ा अधिकारी) तथा सावित्री अग्रवाल (ग्रंथपाल), शेषनारायण साहू (प्रयोगशाला तकनीशियन) एवं जगतारण बघेल द्वारा परीक्षा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें