महासमुंद : देशी शराब की भट्टी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद
महासमुंद। जिला आबकारी विभाग की टीम ने महुआ शराब बनाने वाली भट्टी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 408 लीटर महुआ शराब, 5750 किलो ग्राम महुआ लहान बरामद किया है। जिसकी कीमत तीन लाख 69 हजार बताई जा रही है।
हम आपको बता दें कि जिला कलेक्टर के आदेश पर आबकारी जिला अधिकारी निधिष कोष्टी के निर्देशन में सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अँसुला के नाला किनारे सरार पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा था। आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिलने पर टीम अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर पहुंची। आबकारी विभाग की टीम से पहुंचने से पहले ही शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त महुआ लहान, अवैध महुआ शराब और 7 गैस सिलेंडर 5 नग चूल्हा बरामद कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क, च, 34(2)के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।