महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 18 जनवरी को महासमुंद में प्रस्तावित स्वामित्व योजना कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में आज सुबह कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जनप्रतिनिधियों ने शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें