तुमगांव : महिला ने अपने पति के साथ मिलकर की ससुर और ननंद से ... - CG Sandesh

तुमगांव : महिला ने अपने पति के साथ मिलकर की ससुर और ननंद से मारपीट, हथौडी से फुटा सिर

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम बडगांव में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उसके ससुर और ननंद के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

बडगांव निवासी शत्रुघन यादव ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी 2025 को उनके गांव में मेला मडाई का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए शत्रुघन की पुत्री अंजु यादव अपने पति कन्हैया यादव के साथ आई थी.

शत्रुघन ने बताया कि उसकी बेटी रात्रि में खाना खाने के बाद बर्तन मांजकर पानी को बाड़ी में फेंकने के लिए गयी और फेंकने के बाद हाथ पैर धो रही थी तभी शत्रुघन की बहु शांता यादव यहां पर क्यो हाथ पैर धो रही हो बोलते हुए गाली गलौज करने लगी. तब शत्रुघन आवाज सुनकर घर के अंदर आया तो उसकी बहु शांता यादव उसकी बेटी अंजु यादव को गाली दे रही थी जिसे शत्रुघन के मना करने पर उसका पति अनुज यादव आकर शत्रुघन को मां बहन की गाली गलौज कर आज तुझे जान से मार दूंगा बोलकर अपने पास रखे हथौडी से सिर में मारकर चोट पहुंचाया जिससे खुन निकलने लगा तथा शांता यादव अंजु यादव को बाल को खिंचकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगी. लड़ाई झगड़ा को कन्हैया यादव, ऐनकुमार यादव देखे सुने व बीच बचाव किये. लडाई झगडा पश्चात शत्रुघन को 112 वाहन से सीएचसी तुमगांव लाये जहाँ उसका इलाज हुआ.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अनुज यादव और शांता यादव के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें