महासमुंद : थार वाहन ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : थार वाहन ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के साराडीह मोंड के पास एक थार वाहन की ठोकर से मोटर सायकल से घर लौट रहे महिला और बच्ची सहित कुल तीन लोग चोटिल हो गए, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसकोल निवासी उर्मिला टण्डन परसकोल आंगनबाडी में सहायिका के पद पर कार्यरत है, जो 19 जनवरी 2025 को अपने पति हरिशचंद टण्डन एवं नतनीन श्रेया ओगरे के साथ् अपने बेटी दामाद वीरसिंह ओगरे के घर ग्राम घोडारी गई थी. जहाँ से वापस आते समय उनके मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DL 6323 सीडी डीलक्स को शाम करीब 04:30 बजे साराडीह मोंड के पास NH353 में एक महिन्द्रा थार वाहन क्रमांक OD 03 V 1313 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये पीछे से आकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे सभी को चोट आयी. घटना को ग्राम घोडारी के अजीत बघेल ने देखा, और फिर उपचार कराने हेतु अस्पताल में भर्ती कराये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें