महासमुंद पुलिस ने नष्ट किया 900 किलो से ज्यादा गांजा - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस ने नष्ट किया 900 किलो से ज्यादा गांजा

महासमुंद। जिला पुलिस ने आज बेलसोंढा के एक पावर प्लांट के भट्ठी में 9 क्विंटल 38 किलो 545 ग्राम गांजा की नष्टीकरण की कार्रवाई की। आज बुधवार दोपहर 12 बजे महासमुंद पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय और आबकारी विभाग की टीम की मौजूदगी में यह नष्टिकरण की कार्रवाई की गई है।

बताते दें कि 2016 से 2024 तक न्यायालयीन मामलों में हुए निपटारे के बाद महासमुंद जिले के कोमाखान थाना, सिंघोड़ा थाना, बसना, महासमुंद और बागबाहरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर बरामद किए गए गांजे का नष्टीकरण किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें