महासमुंद : नर्सरी के पास 35 नग देशी प्लेन शराब ले जाते गिरफ्... - CG Sandesh

महासमुंद : नर्सरी के पास 35 नग देशी प्लेन शराब ले जाते गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस ने 24 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर तुमाडबरी नर्सरी के पास महासमुंद में एक व्यक्ति को 35 नग पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति बेमचा शराब भट्टी से शराब लेकर बिक्री करने हेतु तुमाबडरी नर्सरी की ओर पैदल जा रहा है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर हिमांशु साहू पिता राजेश साहू ऊर्फ रामखिलावन साहू उम्र 20 वर्ष, वार्ड नं 01 शंकर नगर निवासी से पूछताछ किया. जिसने बोरी में रखे सामान के बारे में पुछने पर देशी प्लेन शोले शराब बिक्री हेतु ले जाना बताया.

जिसके बाद पुलिस ने संदेही के कब्जे में रखा एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 35 पौवा देशी प्लेन शोले शराब भरी हुई जुमला 6300 ML रखे मिलने पर शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया.


अन्य सम्बंधित खबरें