महासमुंद : रंगमंच के पास धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमक... - CG Sandesh

महासमुंद : रंगमंच के पास धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने 24 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को मौहारीभाठा रंगमंच के पास धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मौहारीभाठा रंगमंच के पास अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहरा लहरा कर रोड में आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर जब पुलिस घटना स्थल पहुंची तो वहां एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहराकर डरा धमका रहा था, जिससे आने जाने वाले लोग भयभीत हो रहे थे.

पुलिस ने चाकू लहरा रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ किया तो उसने अपना नाम नारद ध्रुव पिता स्वं0 अगनू ध्रुव उम्र 25 साल, वार्ड नंबर 28 मौहारीभाठा महासमुंद का रहने वाला बताया.

जो पुछताछ करने पर घटना स्थल में लोगो को डराने हेतु चाकू दिखाना बताया, पुलिस ने आरोपी नारद ध्रुव के कब्जे से एक नग धारदार स्टील का चाकू जिसकी कुल लम्बाई 12 इंच 6 सेमी, मुठ की लम्बाई 5 इंच 2 सेमी, मुठ की गोलाई 3 इंच, फल की लंबाई 7 इंच 2 सेमी, चाकू की चौडाई 1 इंच 5 सेमी को बरामद कर धारा 25-LKS, 27-LKS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें