महासमुंद : सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्याक्रम में नुक्कड़ नाटक, शप... - CG Sandesh

महासमुंद : सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्याक्रम में नुक्कड़ नाटक, शपथ, एवं जागरूकता किया गया I

नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) शांत्रीबाई कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय, और यातायत पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वधान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती एव सड़क सुरक्षा सप्ताह 17 जनवरी से 23 जनवरी 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया l डॉ.सविता चंद्राकर द्वारा कहा गया की आज कार्यक्रम दो चीज़ो को लेकर है एक सड़क सुरक्षा सप्ताह दूसरा आज सुभाषचंद्र बोस जयंती से है l जिससे पराक्रम दिवस के रूप में मनाये जाते है l बोस जी ने जो नारा दिया गया की तुम मुझे खून दो मै तुझे आजादी दूंगा.. उन्होंने क्यों दिया और ब्रिटिश शासन के विरूद्व भारत को स्वंत्रता के लिए जो कदम उठाये वो हमें याद है.. आजाद हिन्द फौज का जो गठन किये.. और उनके कार्यो का आजादी के लड़ाई में उनके योगदानो का बतायाl

यातायत पुलिस विभाग से हरीश चंद्राकर द्वारा यातायात नियम को बताये हेलमेट पहन कर वाहन चलाना चाहिए.. और तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए 18 साल से कम आयु के लोगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए.. बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाना चाहिए. यातायात नियमो का पालन करना चाहिए.. और दुर्घटनाग्रस्त का हेल्प करना चाहिए उसे हॉस्पिटल पहुंचना चाहिए आदि नियमो को बताया गया I सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्याक्रम में नुक्कड़ नाटक, शपथ , एवं जागरूकता किया गयाI

कला विभाग प्रमुख से आकांछा सिंह ने कार्यक्रम यातायात सप्ताह एवं सुभाषचंद्र जन्म जयंती पर आभार व्यक्त किया...इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग से हरीश चंद्राकर और जयराम सेन शांत्रीबाई कॉलेज से बी.एड. विभाग प्रमुख मेनका चंद्राकर,NSS विभाग प्रमुख गायत्री चंद्राकर, भूगोल विभाग प्रमुख लीना साहू मैं और नेहरू युवा केंद्र महासमुंद   से अशोक चक्रधारी, कृष्णकुमार साहू उपस्थित रहे I


अन्य सम्बंधित खबरें