महासमुंद : जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान - प्रो. अनुसुइया
जिले के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में 25 जनवरी को 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय में मतदाता शपथ ग्रहण, प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई जिसमें संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रो. डॉ अनसूया अग्रवाल(डी. लिट्) ने समस्त छात्रों व स्टाफ को मतदाता शपथ ग्रहण कराया। तदोपरांत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन अतिथि प्रा. डॉक्टर गलेडिस एस. मैथ्यू ने किया। प्रश्नोत्तरी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बाजी मारी और प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। प्रश्नोत्तरी में एक ईवीएम में कितने वोट को स्टोर किया जा सकता है, व कितने प्रत्याशियों के नामों को रखा जा सकता है तथा वोट को कितने समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है जैसे कई अन्य संवैधानिक प्रश्न भी थें। रंगोली प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की दो छात्राओं तोशिका सिन्हा व हेमलता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में मतदाता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकतंत्र किसी राष्ट्र के विकास के लिए नींव है और इस हेतु प्रत्येक नागरिक देश के भविष्य को आकार देने में भागीदारी बनना चाहिए। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारा एक वोट भी देश के भविष्य को बदल सकता है।
कार्यक्रम का नेतृत्व अतिथि प्राध्यापक हरि शंकर नाथ राजनीति विज्ञान ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रा. प्रतिमा चंद्राकर विभागाध्यक्ष हिंदी, रवि देवांगन विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, तरुण कुमार बांधे संकाय प्रमुख वाणिज्य, मुकेश कुमार सिन्हा अतिथि प्राध्यापक कंप्यूटर एप्लीकेशन, आलोक त्रिलोक हिरवानी अतिथि प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस, चित्रेश बरेठ अतिथि प्राध्यापक रसायन, माधुरी दीवान अतिथि प्राध्यापक वाणिज्य,संजय कुमार अतिथि प्राध्यापक अंग्रेजी, शिखा साहू अतिथि प्राध्यापक भौतिकी, निलेश तिवारी अतिथि प्राध्यापक गणित, तृप्तेश साहू क्रीड़ा अधिकारी के साथ-साथ समस्त कार्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।