महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टोरेट  में फहराय... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टोरेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज,गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

76वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया।



कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को आज ही के दिन 26 जनवरी को संविधान के तहत मूलभूत अधिकार मिले थे। हमें देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए सदैव सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक रहते हुए सक्रिय रूप से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही देश-प्रदेश को विकसित एवं आत्म-निर्भर बनाने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। कलेक्टर लंगेह ने अपने सरकारी निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इस अवसर पर जिलापंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर   रवि कुमार साहू , डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, सृष्टि चंद्राकर, मिसा कोसले सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें